कोयलांचल परिवहन संघ की समिति का गठन,वाहन मालिकों में हर्ष का माहौल
सतपाल सिंह
कोयलांचल परिवहन संघ की समिति का गठन,वाहन मालिकों में हर्ष का माहौल

SECL में कार्यरत वाहन ठेकेदारों से संबधित समिति कोयलांचल परिवहन संघ की जिला स्तरीय बैठक होटल जश्न रिसोर्ट में दिनांक बीते 12 जुलाई 2026 को संपन्न हुई। जिसमे कोयलांचल परिवहन संघ की नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमे अध्यक्ष – श्री पी.विजयराव, उपाध्यक्ष – श्री कमरुल हसन, सचिव – श्री मनीष कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष – श्री राम मिलन असाटी, मीडिया प्रभारी – श्री अमरीक सिंह (रिंकू) का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि SECL के समस्त वाहन संचालकों की समस्याओं को सभी एरिया महाप्रबंधकों से मिलकर उनको अवगत कराते हुए समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण का प्रयास किया जावेगा। इसके साथ ही अन्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में रोहित राठौर, नरेश दास महंत,प्रशांत शर्मा, एच सी त्रिपाठी,धीरेन्द्र शर्मा, साजिद खान,जुल्फिकार अली,ललित झा, तबरेज खान, ओम प्रकाश यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, जनता डेटिंग, राहुल शर्मा एवं अन्य संचालकों की उपस्तिथि रही। उक्त गठन से वाहन मालिकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है।





