कोरबा में बिना नंबर प्लेट और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 75 चालकों के खिलाफ हुई कार्यवाही
सतपाल सिंह
कोरबा में बिना नंबर प्लेट और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 75 चालकों के खिलाफ हुई कार्यवाही
कोरबा जिले में बिना नंबर प्लेट संचालित 39 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही। पुलिस के द्वारा BNSS की धारा 106 के तहत विधिवत कार्यवाही किया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 36 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्यवाही।
चार पहिया एवं दो पहिया वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर नशे में वाहन चलाने वालों की पहचान।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिलेभर में चलाया गया विशेष अभियान।
थाना एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर की गई कार्यवाही। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी लगातार सघन अभियान जारी रहेगा।






