ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime News: बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, हाथ-पैर बंधा मिला शव; 4 नाबालिग फरार

CG Crime News: बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. सोमवार सुबह शव मिलने से पूरे परिसर में हड़ंकप गया है. मृतक की पहचान तखतपुर के अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे के रूप में हुई है. प्रारंभिक तौर पर वारदात में चार नाबालिगों के शामिल होने का आरोप है, जो फिलहाल फरार हैं. जानकारी के मुताबिक, वारदात में शामिल चारों नाबालिगों ने पहले चौकीदार के साथ मारपीट की, फिर हाथ-पैर बांधकर गला दबा दिया और मुंह में गमछा ठूंस दिया. इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए. मृतक पिछले एक साल से चौकीदार के रूप में कार्यरत था.

CG Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, फिर भी हजारों महिलाओं के खाते में नहीं पहुंची राशि; जानिए क्या है वजह

घटना की सूचना के बाद सरकंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पंचानामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है. वहीं मृतक के परिजन खबर मिलने पर बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचे. मृतक के परिजनों का आरोप है कि नरेंद्र कुमार खांडे को सप्ताहिक छुट्टी नहीं दी जाती है. सिंह सर और अधीक्षक मैडम ने मर्डर करवाया है.

CG News: राज्य पुलिस सेवा के अफसरों का बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

बाल अपचारियों की तलाश में पुलिस ने अलग-अलग टीमों को सक्रिय कर दिया है. फॉरेंसिक टीम सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से बरामद साक्ष्य की जांच कर रही है. अब तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026