Chhattisgarhछत्तीसगढ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रायपुर, CM विष्णुदेव साय ने किया भव्य स्वागत, जानें पूरा कार्यक्रम

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच चुकीं हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, मंत्री विजय शर्मा, मंत्री खुशवंत साहेब, मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और सांसद विजय बघेल मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर 12:45 बजे रायपुर स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वे पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी।इसके बाद शाम 4 बजे राष्ट्रपति रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां वे सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

*दशहरा पर कलाकार अमित तंबोली द्वारा निर्मित छोटा रावण की सक्ती शहर में रही खुब चर्चा*

राष्ट्रपति अपने दौरे के दूसरे दिन बस्तर प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय है कि राष्ट्रपति यहां आ रही है। उनका सभी के तरफ़ से स्वागत अभिनंदन है। राष्ट्रपति 200 रुपये का सिक्के का विमोचन करेंगी। कल बस्तर के प्रवास करेंगी और एक आम सभा को संबोधित करेंगी। वहीं राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पहले भी छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को राष्ट्रपति निवास पर आमंत्रित किया गया था। बड़े हॉल में भोज का आयोजन किया गया, जहां राष्ट्रपति ने सभी को अपने हाथों से भोजन परोसा। 64 लोगों का सम्मान किया जाना था, सभी ने राष्ट्रपति से निवेदन किया था कि माओवाद समाप्त हो गया है, इसलिए वे बस्तर आएं। मुरिया दरबार में आने का निर्णय उसी दिन लिया गया था। कल राष्ट्रपति बस्तर में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी और मांझी-चालकी समाज के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगी।

ChatGPT का धांसू फीचर लॉन्च! अब आपकी पर्सनल बातचीत रहेगी प्राइवेट, कोई नहीं पढ़ पाएगा चैट

वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रपति आज आ रही हैं। छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय है। बस्तर नक्सलवाद से मुक्त हुआ है, ऐसे में उनका आगमन अभूतपूर्व ख़ुशी का अनुभव है। विभिन्न कार्यक्रमों में भी वह शामिल होगीं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026