ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
NATIONALभारत

Corona Alert: भारत में फिर लौटा कोरोना! 2 लोगों की मौत के बाद अलर्ट, जानिए किस राज्य में मिले 8 एक्टिव मरीज

Corona Alert: क्‍या कोरोना वायरस एक बार फि‍र भारत में अपने पैर पसार रहा है? ये सवाल इसल‍िए उठ रहा है क्‍योंक‍ि आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के मामले फिर से सामने आए हैं. दो मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य व‍िभाग के अधिकारियों ने निगरानी और तैयारी तेज कर दी है. राजमपेट के एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) में इलाज के दौरान हो गई थी. बुखार और खांसी के बाद उनमें COVID-19 पॉज‍िटिव पाया गया था. दूसरे मामला, कडपा शहर के 43 साल के एक व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई और बाद में कोविड इंटेंसिव केयर यूनिट में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कडप्पा मेडिकल कॉलेज के एक 25 वर्षीय मेडिकल छात्र की भी कोव‍िड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और फिलहाल वह होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहा है.

पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों ने उड़ाई नियमों की धज्जियां; VIDEO वायरल

‘रैपिड रिस्पॉन्स टीमें’ तैनात

कोव‍िड के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कडपा में खास ‘रैपिड रिस्पॉन्स टीमें’ तैनात कीं. अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में लगभग 40 लोगों के सैंपल लिए. खबरों के मुताबिक, 18 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि बाकी टेस्ट के नतीजों का इंतज़ार है.

COVID-19 के आठ एक्टिव मामले

ज़िला स्वास्थ्य अधिकारियों ने हाल ही में ज़िला परिषद की बैठक में बताया कि ज‍िले में अभी COVID-19 के आठ एक्टिव मामले हैं. वायरस के वैरिएंट का पता लगाने और उसके फैलने के तरीके को समझने के लिए सैंपल पुणे की एक लैब में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं.

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर में टला बड़ा रेल हादसा! मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा, त्वरित कार्रवाई से रेल यातायात हुआ बहाल

अधिकारियों को तुरंत कदम उठाने के निर्देश

आंध्र प्रदेश की ज‍िला प्रभारी मंत्री सविता ने अधिकारियों को कडपा ज‍िले में संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. जिला कलेक्टर सीएच श्रीधर और ज‍िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (DM&HO) रवि बाबू के साथ फोन पर बातचीत के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया क‍ि जिन इलाकों में मामले सामने आए हैं, वहां COVID-19 गाइडलाइंस को सख्ती से लागू किया जाए और लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026