ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

पहले अंडर ब्रिज में जलभराव,अब सड़क धंसा, कुसमुंडा में पहली बारिश में धंस गई करोड़ों की सड़क, कई राहगीर हुए घायल

सतपाल सिंह

पहले अंडर ब्रिज में जलभराव,अब सड़क धंसा, कुसमुंडा में पहली बारिश में धंस गई करोड़ों की सड़क, कई राहगीर हुए घायल

 

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी पुल से बायें मुड़कर गेवरा दीपका जाने वाले मार्ग पर एक ओर जहां आज अंडर ब्रिज जलप्रपात बन गई, वहीं इस जलप्रपात से पहले बारिश के थमते ही सड़क भी कई फिट धंस गई। जिससे अंधेरे मार्ग में कई दुपहिया, चार पहिया चालक इसे देख नहीं पाए और अनायास हादसे का शिकार हो गए। आवाजाही करने वाले लोगों ने डामर वाली इस सड़क में अचानक बने गड्ढों को देख नहीं पाए और हिचकौले खाते हुए गिर गए। आपको बता दें गेवरा दीपका को कुसमुंडा कोरबा से जोड़ने कुचेना ग्राम के मुहाने पर रेल्वे अंडर ब्रिज और डामरीकरण सड़क बनाई गई है। लेकिन मूसलाधार बारिश की वजह आ आज गुरुवार को सारी की सारी व्यवस्थाएं, निर्माण गाथाएं धरी की धरी रह गई। यहां महज कुछ सौ मीटर की सड़क में लोग जान जोखिम में डालते हुए रेल्वे अंडर ब्रिज में पानी के सैलाब के बीच से पार हुए वहीं जो पार हुए या पार होने वाले थे वे धंसी हुए सड़क पर गिरते पड़ते नजर आए। कुछ दिन पहले ही बनी इस सड़क का ऐसा हाल, अब आगे देखना होगा कि इतने बड़े भ्रष्टाचार में जिम्मेदारो पर कार्यवाही होती है या फिर से लीपापोती कर सब छोड़ दिया जाता है। सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026