लिनेश क्लब चांपा ने किया डॉक्टर्स , रीजन तथा जोन चेयरपर्सन का सम्मान

डॉक्टर्स डे के अवसर पर लिनेश क्लब के सदस्यों ने लायन भवन चांपा में समारोह आयोजित कर शहर के ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध डॉ व्ही के अग्रवाल पूर्व प्रांतपाल डिस्ट्रिक्ट 3233 सी शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ जी पी दुबे पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी, डॉक्टर अतुल राठौर शिशु एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ , डॉ के पी राठौर प्रसूति रोग विशेषज्ञ , डॉ योगेन्द्र कुमार शर्मा जनरल फिजिशियन , डॉ धनेश्वरी जागृति दंत रोग विशेषज्ञ को पुष्प गुच्छ एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया । लायंस क्लब चांपा के नवनियुक्त रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश अग्रवाल एवं जोन चेयरपर्सन MJF लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता का भी सम्मान किया गया । सम्मान समारोह में लिनेश क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य संगीता अग्रवाल, कल्याणी केशरवानी , इंदु साधवानी , ममता अग्रवाल , धनेश्वरी जागृति उपस्थित रहे जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम का संचालन क्लब सचिव इंदु साधवानी ने तथा आभार प्रदर्शन क्लब अध्यक्ष कल्याणी केशरवानी ने किया कार्यक्रम का समापन डॉ व्ही के अग्रवाल, डॉ जी पी दुबे, लायन राजेश अग्रवाल के जन्मदिन का केक काटकर स्वल्पाहार के साथ हुआ ।






