*कुरदा में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए कवि शरण वर्मा*

जिला रिपोर्टर सक्ती उदय मधुकर
सक्ती जनपद पंचायत मालखरौदा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुरदा में 25 जून, गुरूवार को विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव व नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत कुरदा में आयोजित इस विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव तथा नेवता भोज कार्यक्रम में मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा सहित सभी अतिथियों ने सभी नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर , पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। साथ ही शासन की नि: शुल्क पाठ्य-पुस्तक एवं गणवेश योजना के तहत विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकें और गणवेश भी वितरित किए गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान ही नहीं बल्कि संस्कार अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र भी है। श्री वर्मा ने आगे कहा कि जीवन में सफलता का मार्ग विद्यालय से होकर गुजरता है इसलिए सभी विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और परिश्रम को ही अपना लक्ष्य बनाना चाहिए। इस मौके पर सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने आयोजित नेवता भोज कार्यक्रम में सभी बच्चों को खीर-पूड़ी और स्वादिष्ट भोजन भी कराया गया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती तथा भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर पूजा अर्चना व माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अन्य अभ्यागतों में तेजेस्वर यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद मालखरौदा, एम एल प्रधान विकाश खंड शिक्षा अधिकारी मालखरौदा, श्रीमति लकेश्वरी लहरे पूर्व जनपद अध्यक्ष, लता- जीतू मनहर जनपद सदस्य कुरदा, श्रीमति जमुना बाई- कमल खूंटे सरपंच ग्राम पंचायत कुरदा, सभी संकुल प्रभारी, विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाएं , अभिभावक गण तथा विद्यालयीन छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर छात्र -छात्राओं सहित अभिभावकों में उत्साह नजर आया।






