ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaNATIONAL

कोरबा जिले भर के थाना क्षेत्रों में एक ही दिन में 92 आरोपी गिरफ्तार बेवजह रात में घूमने वालों की भी खैर नहीं

सतपाल सिंह

कोरबा जिले भर के थाना क्षेत्रों में एक ही दिन में 92 आरोपी गिरफ्तार

बेवजह रात में घूमने वालों की भी खैर नहीं

Kb automobile kusmunda

कोरबा जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध पर नियंत्रण, रोकथाम व आमजन की सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीते दिनांक 24 जून 2026 को जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई। जिसके तहत
जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में मारपीट एवं विवाद संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 92 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालयीन कार्रवाई की गई।

बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से विशेष अभियान

पुलिस द्वारा बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। ऐसे स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई, जहां सामान्य पेट्रोलिंग वाहन पहुंचने में कठिनाई होती है।

170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 9 आरोपी जेल भेजे गए

शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं भविष्य में विवाद की स्थिति को रोकने के उद्देश्य से धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 07 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में भी कार्रवाई की गई।वर्ष 2026 में अब तक धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 1021 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

आदतन अपराधी के विरुद्ध 129 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

अपराधों की रोकथाम एवं आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से एक व्यक्ति के विरुद्ध धारा 129 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।धारा 129 BNSS के अंतर्गत ऐसे आदतन आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है, जिनसे शांति भंग होने अथवा भविष्य में अपराध किए जाने की आशंका हो, ताकि समय रहते प्रभावी रोकथाम की जा सके।

कोरबा पुलिस द्वारा सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान” के अंतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आमजन की सुरक्षा एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा
कोरबा पुलिस

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026