कुसमुंडा न्यूज – अवैध शराब बनाने और बिक्री के खिलाफ महिलाएं हुई एकजुट, शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, जागरूकता लाने पुलिस ने ली बैठक…
सतपाल सिंह
कुसमुंडा न्यूज – अवैध शराब बनाने और बिक्री के खिलाफ महिलाएं हुई एकजुट, शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, जागरूकता लाने पुलिस ने ली बैठक…
थाना प्रभारी ने पारदर्शी रूप से कार्यवाही का दिया आश्वाशन….

कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 65 भैरोताल क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने अवैध शराब गांजा इत्यादि नशे की बिक्री को लेकर मोर्चा खोलते हुए पुलिस को सूचना दी,जिसके बाद कुसमुंडा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कई घरों में दबिश दी,मौका निरीक्षण के आधार पर दो लोगों विरुद्ध कार्यवाही की गई। इसके अलावा थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय एसआई राकेश गुप्ता के साथ स्वयं वार्ड भैरोताल के बस्ती पहुंचे जहां सामुदायिक भवन में उपस्थित महिलाओं के साथ बैठक ली।

थाना प्रभारी ने सभी महिलाओं को निडरता के साथ क्षेत्र में चल रहे अवैध कार्यों की जानकारी त्वरित पुलिस को देने के लिए कहा। इसके अलावा थाना प्रभारी द्वारा बस्ती में पेट्रोलिंग गश्त बढ़ाने का भी आश्वाशन दिया गया है। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “अवैध शराब बनाना और बिक्री करना एक सामाजिक बुराई है, जिसमें कच्ची शराब बनाना और उसका उपभोग करना दोनों ही खतरनाक है। शराब का सेवन ना सिर्फ मानव के शरीर पर बल्कि मानव के सामाजिक विकास में नकारात्मक प्रभाव डालते हुए बाधक बनता है। इसलिए जो समाज में इस प्रकार की अवैध गतिविधि करता है, अथवा संलिप्त रहता है, उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने सभी से सामाजिक बुराई का साथ छोड़ने और सामाज के मुख्य धारा में जुड़कर में अपना जीवन निर्वहन करने की अपील की। और जो ऐसा नहीं करते उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की भी बात कही गई।”

आपको बता दें भैरोताल बस्ती में लगातार अवैध रूप से शराब बनाने और बिक्री करने की जानकारी मिल रही थी, जिसके तहत पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उनके साथ बैठक कर और अधिक जानकारी प्राप्त कर और कार्यवाही का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद प्रेम कुमार साहू,पूर्व पार्षद सूरती कुलदीप,मितानिन, क्षेत्र की जागरूक,वरिष्ठ व बुजुर्ग महिलाएं भी उपस्थित रही। सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर..






