ChhattisgarhKorbaNATIONAL
ब्रेकिंग न्यूज कोरबा में पलटा ट्रैक्टर,युवक की मौत,अवैध रेत परिवहन के दौरान बड़ा हादसा
सतपाल सिंह

ब्रेकिंग न्यूज कोरबा में पलटा ट्रैक्टर,युवक की मौत,अवैध रेत परिवहन के दौरान बड़ा हादसा
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमड़वारानी में अवैध रेत खनन से जुड़ा एक बड़ा हादसा सामने आया है। सोन नदी से रेत निकालकर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मड़वारानी निवासी 29 वर्षीय शिवकुमार पटेल अपने साथियों के साथ सोन नदी से रेत निकालकर लौट रहा था। इस दौरान ग्राम जर्वे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में शिवकुमार ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक अमित कुमार समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






