ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Raigarh Window AC Blast: रायगढ़ में बम की तरह फटा AC, धमाके में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Raigarh Window AC Blast: रायगढ़ जिले की आईटीआई कॉलोनी में गुरुवार को एक हादसा हो गया। घर में लगे विंडो एसी के कंप्रेसर में हुए तेज धमाके से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में आईटीआई कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ की पुरानी विधानसभा भवन में शुरू होगी फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई, युवाओं को मिलेगा नया अवसर

वहीं उनका बेटा राजवीर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों के मुताबिक राजवीर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एसी कंप्रेसर में हुए जोरदार विस्फोट के बाद घर में आग लग गई।

CG News : पंचायत की आमसभा में हंगामा… उपसरपंच से मारपीट, सरपंच पुत्र समेत कई पर आरोप

आग की चपेट में आकर विंडो एसी के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। धमाका इतना तेज था कि, आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरनगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026