ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG CRIME : झाड़-फूंक के बहाने एक महीने के बच्चे को लेकर फरार हुई महिला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दबोचा

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने एक माह के मासूम बच्चे को लेकर फरार हुई महिला को बगीचा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने बताया कि बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम मरंगीपाठ की रहने वाली एक पहाड़ी कोरवा महिला अपने 1 महीने के बच्चे का इलाज कराने जिला अस्पताल जशपुर आई थी। अस्पताल में उसकी मुलाकात एक अज्ञात महिला से हुई। आरोपी महिला ने बच्चे को झाड़-फूंक के जरिए ठीक करने का झांसा देकर परिवार को अपने विश्वास में ले लिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ की 33 जेलों में हजारों बंदियों ने किया योग, डीजी जेल हिमांशु गुप्ता भी हुए शामिल

इसके बाद वह पूरे परिवार को जशपुर बस स्टैंड ले गई, जहां उसने परिजनों को पहले हड़िया पिलाई और फिर एक होटल में खाना खिलाने ले गई। होटल में जब बच्चा के माता-पिता भोजन करने में व्यस्त थे, तभी आरोपी महिला मौके का फायदा उठाकर 1 माह के मासूम को लेकर वहां से रफूचक्कर हो गई। बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने सिटी कोतवाली जशपुर में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और बस स्टैंड सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

रायपुर जिला न्यायालय में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई फर्जी आईडी और आधार कार्ड बरामद

तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान कर उसे बगीचा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मासूम बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026