ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

रायपुर जिला न्यायालय में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई फर्जी आईडी और आधार कार्ड बरामद

रायपुर : राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार को एक कथित फर्जी वकील को पकड़ने का मामला सामने आया है। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं की सतर्कता से आरोपी को पकड़ा गया, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं और एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जिला न्यायालय परिसर में एक व्यक्ति वकील बनकर लोगों से संपर्क कर रहा था। संदेह होने पर वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वह अपना नाम बार-बार बदलकर बताने लगा। कभी उसने खुद को हरीश डहरिया बताया तो कभी मनीष कुर्रे के नाम से पहचान देने लगा, जिससे वकीलों का संदेह और गहरा गया।

International Yoga Day: बर्फ की चोटियों से समंदर तक, योगमय हुआ भारत, नेताओं-सेलिब्रिटीज ने बढ़ाया उत्साह, Video

बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से 4 से 5 संदिग्ध आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में इन दस्तावेजों की सत्यता पर सवाल उठे हैं, जिसके बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी किसी क्लाइंट का काम कराने के नाम पर न्यायालय पहुंचा था। जब संबंधित कार्य नहीं हो सका तो क्लाइंट ने कोर्ट परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान अधिवक्ताओं को आरोपी की गतिविधियों पर शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़ लिया। रायपुर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

CG High Court: छत्तीसगढ़ HC की राज्य सरकार को सख्त फटकार, 6 महीने में नियुक्ति नहीं तो MBBS छात्रों का सर्विस बॉन्ड होगा खत्म

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस मामले में एक गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ जुड़े 5 अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस बरामद दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कितने समय से न्यायालय परिसर में सक्रिय था और उसने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे नेटवर्क और आरोपियों की भूमिका को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026