ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनांक 21 जून 2026 को ’’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ (थीम- स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई तथा योग के महत्व को समझते हुए विभिन्न योगाभ्यास किए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं योग दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए की गई। इसके पश्चात विद्यालय की योग शिक्षिका श्रीमती सीमा पाण्डेय ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग के महत्व, उसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों तथा नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है।
NEET UG 2026 री-एग्जाम: सेंट्रल जेल में बंद आरोपी भी देगा परीक्षा, स्पेशल टीम पहुंची सेंटर
श्रीमती सीमा पाण्डेय के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, पद्मासन तथा अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम जैसे योगाभ्यास करवाए गए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योग क्रियाओं में भाग लिया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली एवं विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।
महंगाई के बीच राहत भरी खबर! छत्तीसगढ़ में बिजली बिल आधा, लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित एवं आत्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। योग दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने योग के महत्व को समझते हुए नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया गया। इस प्रकार ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी ने योग के माध्यम से स्वस्थ भारत और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।






