*अखिल भारतीय सतनामी महासभा सम्मेलन बाराद्वार में सम्पन्न*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती अखिल भारतीय सतनामी महासभा का एकदिवसीय सम्मेलन सक्ती जिले के बाराद्वार में सम्पन्न हुआ। नगर पंचायत बाराद्वार स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित हुए सतनामी समाज के इस सम्मेलन में समाज के राज महंत, जिला महंत तहसील महंत छड़ीदार, भंडारी, समाज सेवी, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित जिले भर से सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल शामिल हुए। इस सम्मेलन को गुरु रूद्र कुमार ने भी संबोधित किया। गुरू रूद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा सतनामी समाज को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं राजनैतिक दृष्टिकोण से सुदृढ़ बनाने अखिल भारतीय सतनामी महासभा को मजबूती प्रदान कर समाज हित में कार्य करने की बात कही। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुंती जांगड़े ने अखिल भारतीय सतनामी महासभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। राज महंत पी. एल.कोसरिया ने बताया कि अखिल भारतीय सतनामी महासभा का गठन 22 फरवरी 1925 को गुरू अगमदास ने की थी। बीते दिसंबर 1925 में अखिल भारतीय सतनामी महासभा के 100 साल पूरे होने के मौके पर इसे फिर से सक्रिय बनाकर इसके उद्देश्य को पूरा करने का संकल्प हम सबने लिया है। इसी क्रम में जगह-जगह सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। आज 20 जून 2026 को यह सम्मेलन 7वां सम्मेलन था। इस सम्मेलन में संयोजिका डॉ. कुंती जांगड़े, राज महंत इसे राम खांडे, राजेश्वर भार्गव, पी एल कोसरिया, सुंदर साय बंजारे, जे पी कोसले, सी आर टंडन, राज नारायण निराला, भुलऊ राम कुर्रे, पी के धृतलहरे, भुवनेश्वर पात्रे, दिलीप धृतलहरे, धनसाय बंजारे, सहित दूसरे जिलों से भी राजमहंत पहुंचे हुए थे।






