ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*भाजपा जिला सक्ती की कार्यसमिति बैठक संपन्न, संगठन मजबूती एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार पर जोर*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती। सक्ती जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब , एवं संगठन जिला प्रभारी मनोज शर्मा जी की उपस्थिति एवं जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी सक्ती की जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें संगठन की मजबूती, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सक्ती जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गठन के मात्र 100 दिनों के भीतर अपने प्रमुख वादों को पूरा कर जनता के विश्वास को मजबूत किया है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा अंतिम व्यक्ति को उसका लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।


बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें, घर-घर संपर्क अभियान चलाएं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाएं। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल एवं संगठन जिला प्रभारी श्री मनोज शर्मा ने संगठन के विषय में सारगर्भित मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जिसकी सफलता का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन एवं बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के सभी वर्गों से सतत संपर्क बनाए रखने की आवश्यकता है।
उन्होंने प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल भारत, आत्मनिर्भर भारत तथा वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं उनकी तैयारियों की समीक्षा भी की गई।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।
बैठक में विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल, संगठन जिला प्रभारी श्री मनोज शर्मा, श्री प्रीतम गोयल, श्री रामअवतार अग्रवाल, श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, डॉ. खिलावन साहू, श्री केशव चंद्रा, प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल एवं जिला महामंत्री मोहन कुमारी साहू द्वारा उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन किया गया बैठक में सक्ती जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारी,एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित रहे

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026