ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

BJP Leader Murder in Koria: भाजपा नेता समेत 3 की जिंदा जलाकर हत्या मामले में बड़ा खुलासा, 4 आरोपियों ने किया सरेंडर

BJP Leader Murder in Koria: कोरिया जिले के नौगई गाँव में हुए ट्रिपल मर्डर में 4 फरार आरोपियों ने आज सरेंडर कर दिया, जबकि 1 आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। मामले में कुल 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया था। घटना के दिन ही कोरिया पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। रेट कारोबार में विवाद के चलते 16 जून की रात कटगोड़ी में पूर्व जनपद अध्यक्ष लल्ला सिंह को उसकी कार में जिंदा जला दिया गया था। जबकि उसके 2 घायल साथियों की मौत अंबिकापुर और बिलासपुर में कुछ घंटों बाद हो गई।

‘चावल वाले बाबा’ नरेंद्र शास्त्री को महासमुंद जेल से रायपुर लाया गया, दुष्कर्म मामले में बढ़ी हलचल… जानिए क्या है पूरा मामला

यह दिल दहला देने वाली वारदात 16 जून की रात नौगई इलाके में हुई थी, नौगई गांव में एक भाजपा नेता सहित तीन लोगों को उनकी ही कार में जिंदा जला दिया गया था। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ था। घटना के तुरंत बाद सक्रिय हुई कोरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। ताजा आत्मसमर्पण के साथ, इस खौफनाक नरसंहार में अब तक कुल 8 आरोपी पुलिस की हिरासत में आ चुके हैं। पुलिसिया जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम देने वाले और पकड़े गए आरोपियों में भाजपा के स्थानीय नेता भी शामिल हैं।

क्या आपके बच्चे में है खास हुनर? छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली बच्चों को मिलेगा राष्ट्रपति से सम्मान, जानें आवेदन प्रक्रिया

सरेंडर करने वालों में मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी शामिल हैं। इससे पहले कोरिया पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 16 जून की रात बीजेपी नेता समेत तीन लोगों को कार में पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। पकड़े गए आरोपियों में भाजपा के नेता ही शामिल हैं। कोरिया पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर चारों तरफ से शिकंजा कस दिया गया था, जिसके चलते उन्होंने आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया। पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की कड़ाई से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं पर से पर्दा उठने की उम्मीद है। यह घटना स्थानीय राजनीति और समाज में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग इस पूरे मामले के खुलासे का इंतजार कर रहे हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026