ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

’ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देषन में दिनांक 15 जुलाई 2026 को संगीत नाटक अकादमी तथा ’’सीसीआरटी (Centre for Cultural Resources and Training)’’ के संयुक्त तत्वावधान में महाकवि कालिदास जयंती एवं ’’वंदे मातरम राष्ट्रगीत के 150 वर्ष’’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ’’राष्ट्रीय नाट्य महोत्सवदृ2026’’ में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। यह गरिमामय आयोजन ’’जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), जांजगीर’’ में सायं ’’5ः00 बजे से 7ः00 बजे’’ तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, शास्त्रीय परंपराओं तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुँचाना था। महोत्सव में विद्यालय के विद्यार्थियों ने ’’समूह गायन (संस्कृत संगीत)’’ तथा ’’समूह नृत्य’’ की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। समूह गायन का सफल निर्देशन विद्यालय के संगीत शिक्षक ’’श्री सुभाष कहरा’’ ने किया, साथ ही समूह नृत्य का निर्देशन नृत्य शिक्षक ’’श्री देवचरण निषाद’’ के मार्गदर्शन में हुआ। दोनों प्रस्तुतियों को उपस्थित दर्शकों एवं अतिथियों द्वारा भरपूर सराहना मिली तथा विद्यार्थियों के अनुशासन, समर्पण और सांस्कृतिक प्रतिभा की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सहयोगी शिक्षक-शिक्षिकाओं ’’ श्रीमती भिष्मिता साहू, श्रीमती नीलम सिंह, श्रीमती विजयलता राठौर, श्री विकास साहू एवं श्री ऋषभ अग्रवाल’’ का विशेष योगदान रहा। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास कराकर उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए तैयार किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, प्रभारी शिक्षकों एवं सहयोगी शिक्षकों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा, कला, अनुशासन, टीम भावना तथा राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास होता है। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल भविष्य में भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सांस्कृतिक मंचों पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026