*एच.आर.जी.स्मृति स्कूल मे हुआ शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन*
*एच.आर.जी.स्मृति हायर सेकेण्डरी स्कूल लवसरा में मनाया प्रवेश उत्सव*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम लवसरा मे 26 वर्षो से संचालित अशासकीय स्कूल एच.आर.जी.स्मृति हायर सेकेंडरी स्कूल लवसरा मे शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय मे प्रवेशित एवं अध्ययनरत छात्र -छात्राओं का आरती व तिलक लगा कर स्वागत किया गया । इस मौके पर छात्र -छात्राओं के माता-पिता सहित अभिभावक भी उपस्थित रहे जिनका कि विद्यालय परिवार ने अभिनन्दन किया। विद्यालय परिसर ने नवप्रवेशित बच्चों को श्रीफल, मिठाई व चॉकलेट वितरण कर विद्यालय में सभी का स्वागत किया। इन पलों में विद्यालय के संचालक आकाश साहू ने पालकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिदिन विद्यालय भेजें जिससे छात्र छात्राओं की पढ़ाई नियमित हो सके। इस अवसर पर विद्यालय मे छात्र छात्राओं सहित पालक एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।





