छत्तीसगढ

*प्रगतिशील छ.ग. सतनामी समाज सक्ती ब्लाक ईकाई का चुनाव सम्पन्न*

*अमर सिंह जांगड़े अध्यक्ष तो उपाध्यक्ष बने उदय मधुकर*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती ब्लाक ईकाई का चुनाव गुरूवार 18 जून को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।‌ खैरा स्थित सतनाम भवन में सम्पन्न हुए चुनाव में ब्लाक अध्यक्ष पद पर अमर सिंह जांगड़े की पुन: वापसी हुई उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मनहरण भारद्वाज को मात दी। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अमर सिंह 174 के मुकाबले मनहरण भारद्वाज को 84 मत ही प्राप्त हुए। इस तरह से अमर सिंह जांगड़े 90 मतों से विजयी हुए। इसी प्रकार सचिव पद के लिए भी हुए चुनाव में भी दो प्रत्याशी ही मैदान में रहे । जिनमें विजयी उम्मीदवार पति राम कुर्रे को 164 मत मिले वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मण कोसरिया को सिर्फ़ 91 मत मिले। इस तरह पति राम कुर्रे सचिव निर्वाचित हुए। विदित हो कि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती ब्लाक ईकाई निर्वाचन 2026 के लिए बाकी पदों पर समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में आपसी तालमेल से समन्वय बना लिया गया था जिसके तहत वरिष्ठ व दिग्गज चेहरे उदय मधुकर निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचित तीन अन्य उपाध्यक्षों में महिला वर्ग से श्रीमती नेहा पाटले – सुंदरेली, प्रद्युम्न लहरे -बस्ती बाराद्वार, गणेश रत्नाकर के नाम शामिल हैं। इस प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर दयानंद – देवरमाल फिर एक बार निर्वाचित हुए हैं। जबकि सोंठी-सक्ती निवासी युवा सुरेश खुंटे सहसचिव बनाए गए हैं।‌ इस कड़ी में देवरमाल निवासी भवसागर बंजारे को संरक्षक बनाया गया है। जबकि रामकुमार कुर्रे ब्लाक प्रवक्ता बने हैं तो मीडिया प्रभारी का दायित्व महेंद्र खांडे के पास यथावत बना हुआ है। चुनावी नतीजों के पश्चात चुनाव‌ अधिकारियों ने विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।‌ इस अवसर पर उपस्थित प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के सक्ती जिलाध्यक्ष रेशम कुर्रे, सचिव कीर्तन टंडन, प्रदेश कार्यकारिणी से श्यामलाल सितारे, प्रदेशाध्यक्ष युथ प्रदीप श्रृंगी, बंशी खांडे , सुरेश भारद्वाज, अमृत रात्रे, संतराम महिलांगे, पूरन लाल भारद्वाज सहित सभी ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी और इस शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न कराने में सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026