CG NEWS: नाले में नहाने गए दो मासूमों की दर्दनाक मौत, डूबने से बुझ गए दो घरों के चिराग

कोंडागांव : जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। ग्राम कोटपाड़ में नाले में नहाने गए दो मासूम चचेरे भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। देर शाम दोनों बच्चों के शव नाले से बरामद किए गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार ग्राम कोटपाड़ निवासी 6 वर्षीय साजन पोयाम (पिता केशव पोयाम) और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम (पिता तेजराज पोयाम) बुधवार को गांव के नाले में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों बच्चे नाले के गहरे गड्ढे में चले गए और पानी में डूब गए।
Chhattisgarh News: खाद संकट को लेकर किसानों का हल्लाबोल, प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
जब दोनों बच्चे देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नाले के किनारे बच्चों के कपड़े मिले, जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई।ग्रामीणों की मदद से नाले में खोज अभियान चलाया गया। काफी प्रयास के बाद रात करीब 8 बजे दोनों बच्चों के शव गहरे पानी से बाहर निकाले गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
भगवान के दरबार में चोरी! परमेश्वरी धाम मंदिर की दानपेटी तोड़कर नगदी और जेवरात ले उड़े चोर
सूचना मिलते ही बड़ेडोंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।




