Chhattisgarhछत्तीसगढ

Aaj ka Mausam: मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मानसून ने अब धीरे-धीरे पकड़ बनानी शुरू कर दी है, जिससे प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की जा रही है, वहीं तापमान में उतार-चढ़ाव से उमस और गर्मी से आमजन को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति भी बन रही है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटों में बिलासपुर संभाग में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है।

इंस्टाग्राम पर युवती का आपत्तिजनक फोटो, वीडियो डालकर 70 हजार की डिमांड, कोतवाली जांजगीर पुलिस ने बिहार से दबोचा मुख्य आरोपी को 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मेघगर्जन के साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, केशकाल 3, छिंदगढ़ 3, कांकेर 2, गंडई 2, जगदलपुर 2, बोराई 2, बड़े राजपुर 2, कुआकोंडा 2, माकड़ी 2, दुर्ग 2, पिपरिया 1, धमधा 1, बड़े बचेली 1, राजनांदगांव 1, चारामा 1, तोंगपाल 1, खड़गांव 1, भीमभोरी 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

आज प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

अगले दो दिनों का अनुमान

अगले दो दिनों में प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

*बिजली के दरों में बेहताशा वृद्धि को लेकर सक्ती में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता*

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में 19 जून को आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा वर्षा या गरज चमक या अंधड़ चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026