NATIONALभारत

Abhijeet Dipke Slapped: CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए नाम

Abhijeet Dipke Slapped: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारे गए. दीपके NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जयपुर में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इसी बीच भीड़ में से एक युवक ने अभिजीत दीपके को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए. इस थप्पड़कांड के बाद CJP संस्थापक दीपके का पहला बयान सामने आया है. जानकारी के अनुसार, भीड़ के बीच तीन लोग एक साथ पहुंचे, जिनमें से एक ने आगे बढ़कर अभिजीत दीपके को ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए.

Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

अभिजीत का थप्पड़कांड के बाद पहला बयान

विरोध प्रदर्शन के बीच जयपुर में हुए थप्पड़कांड के बाद अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हमले डर और कायरता की निशानी हैं. हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाते रहेंगे. मैं गांधी और अंबेडकर का अनुयायी हूं और शांति व प्रेम के साथ यह लड़ाई लड़ता रहूँगा. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए.

वहीं, अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी के धरने के दौरान कुछ व्यक्तियों ने अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारा और माहौल खराब करने की कोशिश की. जिसके बाद मामला दर्ज करके 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने में गिरफ्तार लोग

  1. रोहित शर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी हीरावाला, पुलिस थाना कानोता
  2. राकेश गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुचावास, पुलिस थाना बगरू
  3. अजय शर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी कानोता, पुलिस थाना कानोता
  4. कुलदीप सिंह शेखावत, उम्र 27 वर्ष, निवासी देवराला, सीकर
  5. निकेत, उम्र 28, निवासी-प्रभात नगर जोधपुर

घटना के बीच कई मोबाइल चोरी

अभिजीत दीपके के साथ हुए थप्पड़कांड के बीच प्रदर्शन के दौरान कई लोगों के मोबाइल चोरी होने की घटना सामने आई. एक तरफ अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने की घटना से मौके पर हड़कंच गया तो विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच से अपने मोबाइल फोन को सुरक्षित रखने को लेकर अनाउंस होता रहा. घटना को लेकर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीजेपी संस्थापक (CJP Founder Abhijeet Dipke) अपने समर्थकों के कंधे पर बैठकर मंच की ओर आगे बढ़ रहे हैं.

दीपके को थप्पड़ मारने पर कई हिरासत में

इसी बीच उनके गले में पड़े गमछे को पहले कोई खींचता है. फिर भीड़ के बीच से अभिजीत दीपके को एक के बाद एक कई थप्पड़ मार दिए. दीपके को थप्पड़ पड़ते ही उनके अगल-बगल में मौजूद समर्थकों ने तुरंत थप्पड़ मारने वालों को पकड़ लिया और उन्हें पीट दिया. जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने पर पुलिस ने करीब 6 लोगों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस उनके नाम और पते के बारे में जानकारी जुटा रही है. इनमें से थप्पड़ मारने वालों की पहचान हो रही है. वहीं, थप्पड़ मारने वाले एक युवक ने बोला कि मैं राष्ट्रवादी हूं, ये जिहादी मानसिकता के लोग है, पेपरलीक तो बहाना है.

छत्तीसगढ़ यात्रियों के लिए जरूरी खबर! IndiGo ने बदले बैगेज नियम, Extra Baggage पर बढ़ा खर्च 

सशर्त प्रदर्शन की मिली थी अनुमति

बता दें कि अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आज जयपुर के शहीद स्मारक पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आए थे. पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके देर रात जयपुर पहुंच गए. दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान अभिजीत ने पूरे देश में प्रदर्शन करने की योजना बताई थी. रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जयपुर पुलिस पर प्रदर्शन करने की अनुमति ना देने को लेकर विरोध किया. हालांकि, इसके बाद प्रदर्शन को लेकर जयपुर पुलिस ने सशर्त अनुमति दी थी. प्रशासन की ओर से जारी शर्तों के मुताबिक, कार्यक्रम में 800 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे. इसके साथ ही कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं. कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने लोगों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में आने वाले लोग अपने साथ तिरंगा, किताब और फूल लेकर आएं. उन्होंने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा. उन्होंने सभी से अपील की कि यह केवल किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि देश के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों की लड़ाई है. यह शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की लड़ाई है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026