एसईसीएल खदान प्रभावित हजारों ग्रामीण कोरबा कलेक्टर कार्यालय घेराव करने निकले, बैरिकेटिंग तोड़ आगे बढ़े पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी साथ
ओमकार यादव
एसईसीएल खदान प्रभावित हजारों ग्रामीण कोरबा कलेक्टर कार्यालय घेराव करने निकले, बैरिकेटिंग तोड़ आगे बढ़े पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी साथ
कोरबा – जिले के एसईसीएल खदान गेवरा दीपका कुसमुंडा से प्रभावित भुविस्थापित हजारों की संख्या में कोरबा कलेक्टर कार्यकाल घेराव करने निकलें। इससे पहले सभी घंटा घर स्थित ओपन थियेटर में एकत्र हुए जहां प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सभी को संबोधित किया और SECL प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए चेतावनी दी कि भुविस्थापितो को उनका हक अधिकार दे,वर्षों से लंबित मुआवजा,नौकरी और बसावट को जल्द से जल्द पूरी करे। पूर्व मंत्री के साथ कोरबा कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे, जो हजारों ग्रामीणों के साथ कलेक्टर घेराव के लिए घंटाघर निहारिका चौक से पैदल कोसा बाड़ी के लिए निकले। सभी एक स्वर में प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान उन्हें रोकने पुलिस ने सुभाष चौक के पास बैरिकेटिंग कर रखी थी,जिसे तोड़ते हुए सभी आगे बढ़ गए। खबर आगे अपडेट की जायेगी। लिंक पर जाकर देखें खबर से जुड़ी वीडियो..https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=geEjXchf5tcBsCbJ





