
Mamata Banerjee FIR News: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी पर ‘हेट स्पीच’ से जुड़े एक मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. कोलकाता पुलिस ने कथित नफरत फैलाने वाले भाषण को लेकर उनके खिलाफ ये मामला दर्ज किया है. ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन के मंच से कथित तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप है.
US-Iran War Updates: अमेरिका-ईरान तनाव में बड़ा मोड़… ट्रंप ने नए सैन्य हमलों की योजना पर लगाई रोक
शिकायतकर्ता का आरोप है कि ममता बनर्जी की इन टिप्पणियों से सांप्रदायिक नफरत भड़की. यह मामला BNS की धाराओं 196(1), 351(2) और 352 के तहत हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. खबरों के अनुसार, पुलिस ने ‘ज़ीरो FIR’ दर्ज की है और मामले को हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन भेज दिया है.
वहीं अरुणाचल प्रदेश से सांसद और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए 27 मई 2026 को ममता बनर्जी के उस बयान पर चिंता जताई थी, उन्होंने निशाना साधते हुए कहा था कि ममता जी का ये अब तक का सबसे परेशान करने वाला और अपमानजनक बयान है.
Most disturbing & insulting statement ever as CM Mamata Ji says: "We exist, that is why all of you are safe. If we were not here, when a certain community comes together as a group and surrounds you, they would finish you off in one second".
People must be safe without anyone ! pic.twitter.com/9n5wlkbjxH— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) April 27, 2026





