Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG में तीन तलाक का मामला: कुवैत से पति ने फोन पर दिया तलाक, पत्नी की शिकायत पर FIR दर्ज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। कुवैत में रह रहे एक पति पर अपनी पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया है। पीड़िता महिला ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pre-Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना

मिली जानकारी के अनुसार, राजातालाब क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति शाहिद रजा कुवैत में नौकरी करता है। आरोप है कि फोन पर बातचीत के दौरान पति ने उसके साथ गाली-गलौज की और विवाद के बाद तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने की बात कही।

Janjgir Champa: अवैध शराब बिक्री में पकड़ा आरोपी, 35 पाव देशी शराब जब्त

इसके बाद महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रताड़ना एवं मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी वर्तमान में कुवैत में है। मामले की जांच के लिए पुलिस कॉल डिटेल सहित अन्य साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026