कुसमुंडा कॉलोनी में नियमित पानी सप्लाई की मांग,इंटक ने सिविल महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
सतपाल सिंह
कुसमुंडा कॉलोनी में नियमित पानी सप्लाई की मांग,इंटक ने सिविल महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के सभी कालोनियों में प्रतिदिन नियमित पानी सप्लाई की मांग पर इंटक यूनियन का हल्ला बोल,क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य नरेश साहू के नेतृत्व में महाप्रबंधक (सिविल) को सौंपा गया ज्ञापन

साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य नरेश साहू के नेतृत्व में इंटक प्रतिनिधि मण्डल ने दिनांक 26.05.2026 को श्री ठाकुर आलोक सिंह, महाप्रबंधक (सिविल), एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र को ज्ञापन सौंपते हुये अवगत कराया है कि पूर्व योजना नही होने के कारण गर्मी के शुरुआत होते ही एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के सभी कालोनियों (विकासनगर, नेहरूनगर एवं आदर्शनगर) में पानी की भारी किल्लत हो रही है, कुछ कॉलोनी में तो कभी-कभी तीन-तीन दिन तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे कुसमुण्डा के कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है, पानी की आपूर्ति नहीं होने से कर्मचारी एवं उनके परिवार की दैनिक जीवन प्रभावित हो रही है, ऐसी स्थिति में कुसमुण्डा के कामगार साथी परिवार की चिंता से ग्रसित हैं, जो की गंभीर विषय है।
इंटक प्रतिनिधि मण्डल नें ज्ञापन सौंप कर एसईसीएल प्रबंधन से मांग किया है कि कुसमुण्डा क्षेत्र के सभी कालोनियों में प्रतिदिन नियमित (दिन में) पानी की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाये।
इंटक प्रतिनिधि मण्डल मे कुसमुण्डा परियोजना के अध्यक्ष उवैश अहमद, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, शाखा कार्यकारिणी सदस्य थलेश्वर विश्वकर्मा, हरि महाकुण्ड, सत्यदेव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




