Chhattisgarh – मासूम की मौत से भड़का गुस्सा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप; अस्पताल में जमकर तोड़फोड़

कांकेर – जिले के पखांजूर इलाके के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ कर दी और अस्पताल का सामान सड़क पर फेंक दिया। मौके पर भारी तनाव को देखते हुए तत्काल पुलिस के आला अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास जारी है।
Twisha Sharma Murder Case: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़, CBI ने पति समर्थ को लिया हिरासत में
पूरा मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के कापसी का है। कापसी में संचालित एक निजी अस्पताल में एक माह की मासूम बच्ची की तबियत बिगड़ने के बाद भर्ती करवाया गया था। बीती रात बच्ची की तबियत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे रेफर करने की बात डॉक्टर से की थी, लेकिन डॉक्टर ने बच्चे की स्थिति सामान्य बताते हुए रेफर करने की आवश्यकता नहीं होने का आश्वासन दिया था।
SC on SIR: सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष को झटका, SIR पर कांग्रेस-TMC-RJD की सभी आपत्तियां खारिज
आज सुबह बच्ची की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते अस्पताल में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। अस्पताल के सामान को सड़क पर फेंक दिया गया और ग्रामीण सड़क पर उतर आए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला है।





