ChhattisgarhKorbaNATIONAL

कुसमुंडा में पार्षद संग कांग्रेसी उतरे सड़क पर, डामरीकरण मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण, सड़कों पर खड़े ट्रकों को भी हटवाया…

सतपाल सिंह

कुसमुंडा में पार्षद संग कांग्रेसी उतरे सड़क पर, डामरीकरण मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण, सड़कों पर खड़े ट्रकों को भी हटवाया…

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर चौक में एसईसीएल द्वारा कराए जा रहे डामरीकरण मरम्मत कार्य का आज शनिवार को क्षेत्र की पार्षद गीता गभेल व कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें एसईसीएल द्वारा किए जा रहे डामरीकरण मरमत कार्य की गुणवत्ता की जाँच के साथ साथ सड़क की मोटाई चौड़ाई का भी सूक्ष्मता के साथ निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान SECL के अधिकारियों ने बताया कि यहां सड़क के कुछ हिस्सों का काम रुक गया है। वजह है भारी वाहनों द्वारा अवैध पार्किंग। ये भारी वाहन कई दिनों से खड़े है जिन्हें नहीं हटाने से सड़क का काम यहां हो नहीं पा रहा। इस पर कांग्रेसियों ने तत्काल कुसमुंडा पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।जिसके बाद एक एक कर अवैध रूप से खड़े ट्रकों को हटान का काम शुरू हुआ। 43 डिग्री की चिलचिलाती तपती धूप में सभी कांग्रेसी घंटों सड़क पर डटे रहे।

आपको बता दें कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत फोर लेन के काम बंद होने की वजह से इमली छापर चौक से चर्च कॉम्प्लेक्स की दोनों ओर की सड़क और इमली छापर चौक से गेवरा रोड रेल्वे स्टेशन रोड की ओर व्यावसायिक सड़क बेहद जर्जर हो चुकी थी,आम लोगों को आवाजाही में बेहद ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा था ऐसे में कांग्रेस द्वारा यहां इस सड़क की सुधारने कई बार पत्राचार और आंदोलन किया गया था, परिणामस्वरूप SECL कुसमुंडा द्वारा 1 करोड़ 36 लाख रूपये की लागत यहां सड़क मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। कुसमुंडा सिविल विभाग की देख रेख काम सुचारू रूप से चल रहा है। फिलहाल गेवरा रोड स्टेशन से इमली छापर चौक तक और आगे आगे चर्च कॉम्प्लेक्स तक व्यवसायिक मार्ग का डामरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है अब आगे चर्च कॉम्प्लेक्स से वापस इमली छापर चौक तक डामरीकरण का कार्य एक दो दिन में पूरा कर लिया जायेगा। निश्चित रूप से यह काम होने से आम लोगों को यहां आवाजाही करने में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। इस अवसर पर नगर निगम पार्षद गीता गभेल के साथ कुसमुंडा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बसन्त चंद्रा, सुरति कुलदीप पूर्व पार्षद, भुवनेश्वरी महंत (महामंत्री), दीपक वर्मा यूथ अध्यक्ष, धनंजय दीवान मंडल अध्यक्ष,सहित कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026