
Nepal Flash Flood News: नेपाल में 7 दिन पहले भोटेकोशी-त्रिशूली नदी घाटी में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद हर तरफ तबाही का मंजर है. बहुत से बच्चे अनाथ हो गए. न जाने कितने परिवार एक दूसरे से बिछड़ गए. नेपाल में आई आपदा में अब तक कुल 1204 लोगों की मौत हो चुकी है. 4 हजार से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं, जिनमें भारतीय भी शामिल हैं.
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: तीन पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, जानिए कौन हैं शामिल
नेपाल में अब तक कितने भारतीय लापता?
विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, 275 से 320 के बीच भारतीय नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से लापता हैं. उनका अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है. सर्च अभियान लगातार जारी है. लापता लोगों में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के 10 तीर्थयात्री भी शामिल हैं. परिवार उनके बारे में किसी भी जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.
ठाणे के 10 तीर्थयात्री लापता
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए ये ठाणे के 10 तीर्थयात्री 26 अगस्त को तिमुरे चीनी आव्रजन चौकी के निकट बाढ़ आने के बाद से लापता हैं. दरअसल बाढ़ में स्थानीय संचार व्यवस्था पूरी तरह नष्ट हो गई है.सिर्फ डोंबिवली निवासी प्रकाश शांताराम माने और उनकी पत्नी प्रतिभा ही अब तक सुरक्षित घर लौट पाए हैं.लापता लोगों के परिजन बहुत चिंतित हैं. प्रभावित सीमा क्षेत्रों में करीब एक सप्ताह से संपर्क व्यवस्था ठप होने के कारण उन्हें अपने रिश्तेदारों की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है.
ये तीर्थयात्री अब तक लापता
लापता तीर्थयात्रियों में समीर मुकुंद जोशी और अपर्णा समीर जोशी (नौपाड़ा), सुनील सुदर्शन सुभेदार (डोंबिवली), संजय राजमल पाटिल और नलिनी संजय पाटिल (कल्याण पश्चिम), रजनीश रघुनाथ नातू (ठाणे पश्चिम), यशस भंड (नवी मुंबई) और अभिषेक घोने (कल्याण पश्चिम) शामिल हैं। इनके अलावा सतिश विनायक पाटणकर और उनकी पत्नी रेखा पाटणकर भी लापता हैं.
कोरबा: सुनसान कमरे में युवक की लाश मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
कितने भारतीय नेपाल से सुरक्षित लौटे?
नेपाल में फंसे कितने भारतीय सुरक्षित घर लौट आए, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन विदेश मंत्रालय के मुताबिक, नेपाल से कुल 163 भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, इनमें तमिलनाडु के 5 लोग भी शामिल हैं. इनमें मदुरै के 3 और चेन्नई के 2 लोग शामिल हैं.मंगलवार को वे सभी चेन्नई पहुंचे थे. वहीं यूपी के गोरखपुर के रहने वाले आशुतोष भी अपने घर वापस लौट आए हैं. अपने बेटे को जिंदा पाकर माता, पिता खुशी से झूम उठे.






