कोरबा में पिकनिक मनाने गए युवती को कोल्ड्रिंक में शराब मिलाकर जबरन पिलाया,फिर अश्लील हरकत और की मारपीट, पुलिस ने 3 आरोपी युवकों को किया गिरफ्तार
सतपाल सिंह

कोरबा में पिकनिक मनाने गए युवती को कोल्ड्रिंक में शराब मिलाकर जबरन पिलाया,फिर अश्लील हरकत और की मारपीट, पुलिस ने 3 आरोपी युवकों को किया गिरफ्तार 
कोरबा जिले के बालकों थाना क्षेत्र में बीते दिनांक 21 मई 2026 को एक पीडिता ने थाना आकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह दिनांक 20 मई 2026 को अपने सहेली सुरईया खान, आवेश, विकास एवं राजकुमार उरांव के साथ पिकनिक मनाने ग्राम गहनिया गये थे। प्रार्थिया की सहेली सुरईया खान के उक्त दोस्त कोलड्रिंक और खाने का सामान लेकर गये थे और कोलड्रिंक में शराब मिलाकर प्रार्थिया को जबरदस्ती पीने दिये, और बोले कि कुछ नहीं होगा, तब पीडिता शराब मिले कोलड्रिंक को पी ली और वहां से झरना में नहा रहे थे, नहाते समय विकास, आवेश एवं राजकुमार उरांव के द्वारा प्रार्थिया को छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करते हुए मारपीट किये है। जिसकी शिकायत पर आरोपीयों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आज दिनांक 22 मई 2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपीयों नाम- –
1. विकास पासवान पिता फुलेन्दर पासवान उम्र 21 वर्ष साकिन सेक्टर 05 क्वाटर नंबर 484 बालको थाना बालकोनगर जिला कोरबा (छ.ग.)
2. आवेश मिर्जा पिता मिर्जा जलील उम्र 22 वर्ष साकिन सीएसईबी चौक पम्प हाउस कोरबा चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.)
3. राजकुमार पिता राजेश उरांव उम्र 20 वर्ष साकिन संजय नगर नगरदा थाना बालको नगर जिला कोरबा (छ.ग.)
थाना बालको पुलिस के द्वारा जनता को समाईश दिया जाता है कि पिकनिक स्पॉट क्षेत्र में अकेले घूमने फिरने नहीं जाये। यदि जाते है तो अपने अभिभावक को बताकर जावे।
वहीं थाना बालको पुलिस के द्वारा जनता को समाईश दिया जाता है कि पिकनिक स्पॉट में शराब सेवन ना करें एवं झरना, नदी में शराब पीकर न नहावें। कोरबा से सतपाल सिंह की खबर।






