NATIONALभारत

Cockroach Janta Party : ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर को लेकर घर में तनाव, माता-पिता ने कहा –  हर वक्त बेटे की गिरफ्तारी का डर

Cockroach Janta Party : ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के साथ-साथ इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के फाउंडर अभिजीत दिपके भी ट्रेंड कर रहे हैं. लेकिन उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी ने उनके परिवार की चिंता बढ़ा दी है. उनके माता-पिता को डर है कि राजनीति और सरकार पर व्यंग्य करने वाले कंटेंट की वजह से अभिजीत किसी कानूनी मुश्किल में न फंस जाएं या उनकी गिरफ्तारी न हो जाए. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाले भगवान दिपके और अनीता दिपके ने गुरुवार को एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो अपने बेटे को राजनीति में नहीं देखना चाहते और पिछले कुछ दिनों से लगातार चिंता में हैं. यहां तक कि उन्हें ठीक से नींद भी नहीं आ रही हैं.

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

Chhattisgarh : सीएम साय के सामने विधायक की शिकायत पड़ी महंगी, भाजपा नेता को थमाया गया नोटिस

अभिजीत दिपके फिलहाल बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं और पहले आम आदमी पार्टी (AAP) से भी जुड़े रह चुके हैं. ऐसे में उनके पेरेंट्स चाहते हैं कि वो सुरक्षित घर लौट आए. वहीं, उनकी मां अनीता दिपके ने कहा, ‘हम बस चाहते हैं कि वो सुरक्षित घर आ जाए. वो राजनीति में रहेगा या नहीं, ये उसका फैसला होगा. लेकिन हम नहीं चाहते कि वह इस पर आगे बढ़े.’  अभिजीत के पेरेंट्स ने ये भी कहा कि परिवार को CJP के बारे में सबसे पहले एक पड़ोसी से पता चला था. बाद में सोशल मीडिया पर इसकी बढ़ती पॉपलैरिटी को देखकर वो और परेशान हो गए. पिता ने बताया कि उन्हें राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है और वो राजनीति से नफरत करते हैं. फिलहाल वो अपने बेटे के सुरक्षित भविष्य को लेकर चिंता में हैं. बता दें कि अभिजीत दिपके ने लगभग एक हफ्ते पहले ही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया था, जिसने बहुत कम समय में इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं.

CG News: नीति आयोग की रैंकिंग में छाया बीजापुर का उसूर ब्लॉक, पूरे देश में मिला दूसरा स्थान

क्या हैं पूरा मामला?

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने एक याचिका की सुनवाई के दौरान युवाओं, पत्रकारों और एक्टिविस्ट के लिए ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल किया था. बाद में CJI ने साफ किया था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया हैं. इसके बावजूद उनके बयान को लोगों ने विरोध किया और इसी बीच ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बनी जो काफी वायरल हो रही है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026