*नवीन जिला सक्ती में अजाक थाना का हुआ शुभारंभ…*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती नवगठित सक्ती जिले में अजाक थाने की शुरुआत हो चुकी है। 19 मई, मंगलवार की शाम पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर की मुख्य आतिथ्यता इस विशेष थाने का शुभारंभ हुआ । इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि अधि. गिरधर जायसवाल, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल, सत्य प्रकाश महंत, पिंटु ठाकुर, सुरेश जायसवाल , पुरूषोत्तम चंद्रा, गोविंद देवांगन, संजय कश्यप, अधि.रथराम पटेल सहित जनप्रतिनिधि व मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि अब नवगठित सक्ती जिले में भी अजाक थाने की शुरुआत हो गई है। अब अनुसुचित जाति व अनुसूचित जनजाति से जुड़े मामलों के लिए लोगों को दूसरे जिले जाना नहीं पड़ेगा। इन पलों में पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर ने कहा कि पुलिस व जनता के समन्वय व विश्वास को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि सक्ती जिले में अजाक थाने की स्थापना से अब जिले में पुलिस व्यवस्था और भी मजबूत हो जाएगी। विधायक प्रतिनिधि व अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने कहा नवीन जिला सक्ती में अजाक थाना शुरू होने से पुलिसिंग में और भी कसावट आएगी पीड़ित लोगों को न्याय सुलभ होगा । जिले के थानों में डायल 112 गाड़ियों की संख्या बढ़ने से अपराध घटने पर समय पर पुलिस सहायता प्रदान करने में सुविधा होगी। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग विधि के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल ने
अजाक थाने के बारे में बताया कि यह विशेष पुलिस थाना अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों, भेदभाव और उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई और जांच करता है। इस विशेष थाने की स्थापना का उद्देश्य कमजोर और शोषित वर्गों को न्याय दिलाना और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है।
इसके पहले पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विधि विधान से पूजा अर्चना कर फीता काट कर अजाक थाने का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने डायल 112 के 8 नये वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी भुवनेश्वरी पैकरा, थाना प्रभारी लखन पटेल सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।






