Chhattisgarh

लेमरू सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे CM, जन समस्याएं सुनकर दिए समाधान के निर्देश

कोरबा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को जिले के लेमरू में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में भाग लिया। उन्होंने आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी और वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन भी उनके साथ मौजूद रहे।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

CG CRIME – AAP नेता रेप केस में गिरफ्तार, बीजापुर पुलिस की कार्रवाई

शिविर में मुख्यमंत्री ने जिले के मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों को चेक वितरित कर उनके आत्मनिर्भर प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां और महिलाएं प्रदेश की ताकत हैं।

सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। आम सभा को संबोधित करते हुए साय ने सुशासन तिहार को सरकार और जनता के बीच भरोसा व संवाद मजबूत करने का माध्यम बताया। उन्होंने ग्रामीणों की मांगों पर जल्द अमल करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वनांचल क्षेत्रों का समग्र विकास और लोगों तक बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य व राशन जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की लगातार निगरानी के निर्देश भी दिए। यह कोरबा आठवां जिला है जहां वे सुशासन तिहार के तहत पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार चल रहा है। सांसद, मंत्री, विधायक, कलेक्टर, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी क्लस्टर बनाकर शिविर लगा रहे हैं। इन शिविरों में जनता की समस्याओं को आवेदन के रूप में लिया जा रहा है और तत्काल निराकरण का प्रयास हो रहा है। सरकार का लक्ष्य एक माह के भीतर सभी समस्याओं को दूर करना है।

*मालती देवी पब्लिक स्कूल पलाड़ी कला में मार्शल आर्ट समर कैंप का हुआ समापन*

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुन रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि बिजली, पानी, सड़क और राशन की सुविधा हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आवेदन दिए। लेमरू क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आदिवासी परंपरा से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026