RCB vs KKR IPL 2026: रायपुर में आज RCB-KKR की टक्कर, बारिश बिगाड़ सकती है मैच का रोमांच

RCB vs KKR IPL 2026: नबा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में इंडियन प्रीमियर लीग के अंतर्गत रॉयल चैलेंजर बेंगलूरू बनाम कोलकता नाईट राइडर्स का मैच खेला जाएगा। इसके लिए आने वाले दर्शकों के सुगम सुरक्षित आवागमन तथा खिलाड़ियों के सुरक्षित यातायात हेतु यातायात पुलिस ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच होने वाले मुकाबले पर बारिश का साया मंडराने लगा है। लगातार बदलते मौसम और बादलों की आवाजाही को देखते हुए मैच प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. यदि बारिश तेज हुई तो खेल में रुकावट आ सकती है जिससे क्रिकेट प्रेमियों की चिंता बढ़ गई है।
CG News : खुदाई बनी मौत का कारण… छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना
इस सीजन में मई में पारा 41 डिग्री पर आ गया। हालांकि यह सामान्य से करीब एक डिग्री कम है। उमस ने लोगों को परेशान किया। आज बुधवार को अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे नवा रायपुर में होने वाले आईपीएल मैच प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन पारा 42 डिग्री के आसपास रहेगा। अंधड़ दोपहर बाद चलने की संभावना है। प्रदेश में 13 से 16 मई तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर 50 किमी प्रति घंटे की गति से अंधड़ चल सकती है। हालांकि इस दौरान बाकी इलाकों में अगले चार दिन अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इसके बावजूद रायपुर में लू चलने की संभावना कम है।
इसलिए बदला मौसम
द्रोणिका व ऊपरी हवा के चक्रवात के असर से प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। पिछले 24 घंटे में पारा 2 डिग्री तक चढ़ गया।
कुसमुंडा में बीएमएस ने स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी नर्स बहनों का किया सम्मान
ये वस्तुएं स्टेडियम में प्रतिबंधित
- शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका तंबाखु, माचिस-लाईटर्स व अन्य ज्वलनशील पदार्थ ।
- बॉटल, डिब्बे, टिफिन, वाद्य यंत्र
- कुर्सी-स्टूल, छाता, रूल, ब्लैड्स, स्कैट्स, बोर्ड, डंडा, हॉकी स्टीक, झण्डा
- आग्नेयअस्त्र, फटाका, चाकु, कटार, तलवार ,कैची, काटने वाले तेज धारदार व अन्य खतरनाक वस्तु
- खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य छोड़कर), कांच का कंटेनर
- हैण्ड बैग, सुटकेश, लेडिज बैग, कागज का पैकेट
- लैपटॉप, हैण्डीकेम केमरा, लेजर लाईट, सूचनात्मक लाईट, फ्लैस लाईट
- फरफ्युम, स्प्रे (सांस का स्प्रे छोड़कर) सिरिंज, पेन, पेसिंल, फुग्गे, खेलने वाले गेद
- लाउड हैलर, सिटी, हार्न रेडियो, भड़काउ व संकट पैदा करने वाले संकेत, जानवर
- प्रचार उत्पाद सामग्री, सभी प्रकार का सिक्का






