छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ चोरी कांड का आरोपी मौत के फंदे पर झूला, पुलिस के पहुंचते ही उठाया खौफनाक कदम

रायपुर : राजधानी रायपुर में ज्वेलरी शॉप चोरी मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपये की चोरी के आरोप में फरार चल रहे एक नाबालिग आरोपी ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
RCB vs KKR IPL 2026: रायपुर में आज RCB-KKR की टक्कर, बारिश बिगाड़ सकती है मैच का रोमांच
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।जानकारी के मुताबिक, आरोपी गांधी नगर इलाके का रहने वाला था और हाल ही में हुई बड़ी ज्वेलरी चोरी की वारदात में उसका नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि चोरी के बाद से वह फरार चल रहा था। मंगलवार को उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला।
CG News : खुदाई बनी मौत का कारण… छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर को घेरकर जांच शुरू कर दी।शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।






