लोरमी में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित,11 मई को मेधावी छात्रों का होगा सम्मान, डिप्टी CM अरुण साव करेंगे सम्मानित, कार्यकर्ताओं ने किया आमंत्रित

डिंडोरी। ग्राम डिंडोरी में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह में जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं मण्डल उपाध्यक्ष राजेन्द्र केशवानी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रघुवीर साहू, महामंत्री युवा मोर्चा देवराज यादव, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री राजा राम साहू सहित कार्यकर्ता रामधुन साहू, मनीष वैष्णव, हरिशंकर साहू, हरदेव साकत एवं अन्य युवा साथीगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है।







