BAN vs PAK टेस्ट में बड़ा ब्लंडर! पाकिस्तान की Playing XI में दिखे टीम इंडिया के खिलाड़ी, फैंस बोले- ये क्या हो गया?

BAN vs PAK : बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन दिखाने के दौरान ब्रॉडकास्टर्स ने ऐसी बड़ी गलती कर दी कि फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल, लाइव प्रसारण के दौरान पाकिस्तान टीम की जगह स्क्रीन पर भारतीय खिलाड़ियों के नाम दिखाई देने लगे, जिसमें रोहित शर्मा से लेकर शुभमन गिल तक शामिल थे। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पाकिस्तान टीम का जमकर मजाक उड़ रहा है।
Broadcasting Blunder 😯
Indian Team as Pakistan Test team.
Graphics shown PAK vs BAN 1st Test on Day 2.
Courtesy : Fox Cricket pic.twitter.com/vKXjnB4wha
— Venky (@Cric_Venky) May 9, 2026
पाकिस्तान का जमकर उड़ रहा मजाक
यह मजेदार घटना उस समय घटी, जब ब्रॉडकास्टर्स पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन के आंकड़े दिखा रहे थे, लेकिन ग्राफिक में खिलाड़ियों के नाम पूरी तरह बदल गए। स्क्रीन पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों की जगह रोहित शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार के नाम नजर आए। यह अजीबोगरीब गलती देखते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और मजाक की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने दावा किया कि शायद ज्यादा व्यूअरशिप और टीआरपी पाने के लिए ऐसा किया गया। एक फैन ने लिखा कि क्या यह कोई गलती थी, या भारतीय फैंस को भड़काने की कोई चाल? एक और फैन ने लिखा कि ग्राफिक्स टीम को भी पता है कि असली टीआरपी कौन लाता है।
ढाका में खेला जा रहा पहला टेस्ट
अगर मैच की बात करें तो दोनों टीमें लगभग 6 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रही है। पाकिस्तान का बांग्लादेश दौरे का 8 मई से ढाका में आगाज हो चुका है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पाकिस्तानी फैंस को इस मैच में सबसे बड़ा झटका बाबर आजम की गैरमौजूदगी से लगा, जो घुटने की चोट के कारण बाहर हैं। दूसरी ओर बांग्लादेश ने अपनी तेज गेंदबाजी पर भरोसा जताया, जिसमें नाहिद राणा और तस्कीन अहमद अहम भूमिका में हैं।






