छत्तीसगढ

*भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सक्ती भाजपा में खुशी की लहर…*

अग्रसेन चौक पर बांटे मिठाई और की गई आतिशबाजी

 

Home Loan @ 7.45%

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती मनाया जशन
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सक्ती भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर अग्रसेन चौक में कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड़कर एवं मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। वहीं भाजपा जिला कार्यालय में झालमुड़ी का वितरण कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ खुशी का इज़हार किया और एक-दूसरे को बधाइयां दीं।

इस दौरान “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताया।”‘जनसंघ का सपना साकार बंगाल में बीजेपी सरकार” बंगाल विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड विजय…बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त अपार बहुमत से जीतने पर सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। यह ऐतिहासिक विजय हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं की कठिन साधना, नेतृत्व पर अटूट विश्वास तथा राष्ट्रसेवा के प्रति अटल निष्ठा का फल है।भारतीय जनता पार्टी बंगाल,असम,एवं पुडुचेरी में सरकार बनाएगी

इस अवसर पर भाजपा सक्ती जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा राठौर, मांगेराम अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव,मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सेवती साहू ,दीपक गुप्ता,रंजन सिन्हा,मालती सोनी,सुषमा कसेर,विनोद पांडे, दिलीप सराफ, अमन डालमिया,नटवर गोंड ,लाखन नामदेव,अनुराग विश्वकर्मा, मनोज सिसोदिया,जगत शर्मा सूरज देवांगन , रामावतार साहू,वेद प्रकाश देवांगन,विजय जांगड़े,,भुवन सोनी आदित्य अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026