अस्पताल में मचा हड़कंप: मरीज के पति ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, मौके पर मची अफरा-तफरी

जगदलपुर : मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मरीज के पति ने बाथरूम की खिड़की से छलांग लगा दी। यह घटना फीमेल मेडिसिन 1 वार्ड में हुई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी फैल गई। घायल को तत्काल आपातकाल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मारडूम निवासी 28 वर्षीय पायके माड़वी पीलिया के इलाज के लिए फीमेल मेडिसिन वार्ड 1 के बिस्तर संख्या 18 पर भर्ती हैं। आज सुबह उनके पति लक्ष्मण बाथरूम में गए और वहां लगे लोहे के रॉड को मोड़कर खिड़की पर चढ़ गए।
CG हादसा: कार और मेटाडोर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत, तीन घायल
अचानक उन्होंने नीचे कूद लगा दी, जिसे देखकर नीचे काम कर रहे सफाई कर्मचारी डर गए। उन्होंने तुरंत सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दी। सुरक्षाकर्मियों ने बिना देर किए घायल लक्ष्मण को उठाया और बेहतर उपचार के लिए आपातकाल ले गए। बाद में उसे वार्ड में भर्ती किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अधीक्षक अनुरूप साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को देखने के बाद चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने सर्जरी विभाग के एचओडी को भी मामले से अवगत कराया।
सर्जरी विभाग के एचओडी ने भी घायल को देखने के बाद जूनियर डॉक्टरों को इलाज के बारे में बताया। अधीक्षक ने बाद में उस खिड़की का भी निरीक्षण किया जहां से लक्ष्मण ने छलांग लगाई थी। इसके बाद आला अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में अस्पताल की सभी टूटी-फूटी खिड़कियों को जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया गया। मरीज के परिजनों ने बताया कि युवक लक्ष्मण की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसी कारण उसने इतना बड़ा कदम उठाया है। फिलहाल, घायल लक्ष्मण का उपचार जारी है और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। अस्पताल प्रशासन इस घटना के कारणों की भी जांच कर रहा है।






