दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्मी के घर पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने दिखाई सख्ती

दुर्ग : जिले में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के अवैध मकान को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है। अवैध निर्माण को लेकर पूर्व में विधिवत नोटिस देने के बावजूद कब्जा खाली नहीं किया था।
दरअसल, 4 मई को थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरैना निवासी आरोपी किशोर चौहान उर्फ चेटा द्वारा एक नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म एवं मारपीट किए जाने के प्रकरण में पूर्व में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 137(2), 65(2) भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
भाजपा का प्रदर्शन: महापौर और कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
जाँच के दौरान प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि आरोपी एवं उसके परिजन ग्राम पुरैना में अवैध रूप से शासकीय भूमि पर मकान बनाकर रह रहे थे। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन द्वारा विधिवत नोटिस जारी कर मकान खाली करने हेतु निर्देश किया गया था।






