Chhattisgarhछत्तीसगढ

बड़ा खुलासा – कोरियर से चल रहा था ड्रग्स का काला कारोबार, नाईजीरियन समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर – थाना देवेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 33/26 धारा 22बी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 19.03.2026 को थाना क्षेत्रांतर्गत नारायणा हॉस्पिटल सेक्टर 05 के पास आरोपी कृष्ण गोपाल अग्रवाल निवासी विजय अग्रवाल उम्र 28 साल निवासी हाउस नं 22 सेक्टर 01 गीतांजली नगर शंकर नगर थाना खम्हारडीह रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 4.55 ग्राम कोकीन कीमती लगभग 2,27,500/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग चारपहिया वाहन ग्रैण्ड विटारा क्र सीजी/04/एन एक्स/3300 तथा 01 नग आईफोन 16 जुमला कीमती लगभग 20,27,500/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।

Home Loan @ 7.45%

Jabalpur Bargi Dam Hadsa: मौत के बाद भी कायम रहा ममता का बंधन,12 घंटे तक सीने से चिपके रहे मां-बेटा, शव देखकर बचावकर्मी हैरान!

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ व विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण, बैंक खाताओं की जानकारी एवं अन्य इनपुट्स के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया कि आरोपी को मादक पदार्थ की आपूर्ति एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के माध्यम से की जा रही थी, जिसका सरगना एक विदेशी नाईजीरियन नागरिक व उसका सहयोगी है, जो दिल्ली में सक्रिय रहकर विभिन्न राज्यों सहित छ.ग. में ड्रग्स सप्लाई कर रहे थे।

उक्त जानकारी के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम के सदस्यों को दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंचकर आरोपियों की पतासाजी करते हुये आरोपियों को दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में चिन्हांकित किया गया एवं आरोपी सन्नी शर्मा एवं विदेशी नाईजीरियन नागरिक तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गिरफ्तार आरोपी को बी.पी. मशीन के डिब्बा में कोरियर के माध्यम से मादक पदार्थ कोकीन सप्लाय करना स्वीकार करने के साथ ही देश के अलग – अलग राज्यों में भी अलग – अलग प्रकार से मादक पदार्थ कोकिन सप्लाय करना बताया गया। आरोपी ने नाईजीरिया में बैठेे चिची नामक युवक द्वारा पूरक सिडिकेट, ड्रग्स सिंडिकेट संचालित करना बताया। आरोपी सन्नी शर्मा ने अपने बैंक खाता को आरोपी नाईजीरिन नागरिक को कमीशन पर उपयोग करने हेतु दिया था।

Odisha’s Keonjhar Case: राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन और कितने लाख रुपये; बहन का कंकाल बैंक ले जाने वाले को क्या-क्या मिला

आरोपी सन्नी शर्मा एवं विदेशी नाईजीरियन नागरिक तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित नगदी रकम 9,70,000/- रूपये, 05 नग आईफोन/मोबाईल फोन तथा 03 नग चेकबुक जुमला कीमती 11,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में End-to-End कार्यवाही करते हुये कोकिन सप्लाय के इस नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

01. सन्नी शर्मा पिता महेन्द्र कुमार शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी डब्ल्यू जेड 21 संतगढ़ शाहपुरा गली नं – 15 थाना तिलक नगर नई दिल्ली।

02. तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स (TOCHUKWU AFAME) उम्र 38 वर्ष निवासी लेगोस मारोको नाईजीरिया। हाल पता बुराडी बाबा कालोनी दिल्ली।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026