Chhattisgarhछत्तीसगढ

8 मई को छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोला लव होगे” संपूर्ण छत्तीसगढ़ में होगी रिलीज़

सुपरस्टार करन खान और अभिनेता रजनीश झांझी एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे

चांपा : अनुमोद फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म मोला लव होगे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 8 मई को रिलीज हो रही है। निर्माता निर्देशक अनुमोद राजवैद्य के अनुसार यह फिल्म छत्तीसगढ़ की सबसे अलग रोमांटिक और पारिवारिक फिल्म होगी। फिल्म में नए-नए कलाकार डेब्यू कर रहे हैं, जैसे नायक के रूप में है छत्तीसगढ़ के नवोदित सुपरस्टार आयुष राजवैद्य जो छत्तीसगढ़ समेत राष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनीत नाटको के जरिए पहले ही अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। फिल्म की नायिका है भानुप्रतापपुर की तिरांजली गोस्वामी जिनकी नायिका के रोल में यह पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म है।

Home Loan @ 7.45%

बड़ा खुलासा – कोरियर से चल रहा था ड्रग्स का काला कारोबार, नाईजीरियन समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

इसके साथ ही फिल्म में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार करन खान, रजनीश झांझी, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह, जागेश्वरी मेश्राम, विक्रम राज जैसे जाने-माने दिग्गज कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। छत्तीसगढ़ी फिल्मों में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर नए और पुराने कलाकारों का संगम देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के इतिहास में विगत 26 वर्षों में यह पहला अवसर होगा जिसमें सुपरस्टार करन खान और छत्तीसगढ़ के सशक्त अभिनेता रजनीश झांझी एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी व पटकथा अनुमोद राजवैद्य ने लिखी है। फिल्म के संगीतकार हैं अनुग्रह मिडियन प्रदीप साठिया, ओमकार चौहान ने और गानों को आवाज़ दी है शेख अमिन अनुराग शर्मा, सुनील सोनी, कंचन जोशी दीक्षा धनगर और दीपिका धनगर ने। फिल्म के तीन गीत डोंट टचमाय गगरी, मोला मुम्बई घुमा दे राजा और नैना रे लैजा को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। गीत बहुत ही कर्णप्रिय बने हैं जिनमें छत्तीसगढ़ की शानदार लोकेशन और सुंदर फिल्मांकन चार चांद लगा रहे है। निर्माता निर्देशक अनुमोद राजवैध की छत्तीसगढ़ी फिल्म “बिदाई” के बाद यह दूसरी फिल्म है जबकि अनुमोद फिल्म्स के बैनर तले ” मोला लव होगे ” पहली फिल्म है।

Jabalpur Bargi Dam Hadsa: मौत के बाद भी कायम रहा ममता का बंधन,12 घंटे तक सीने से चिपके रहे मां-बेटा, शव देखकर बचावकर्मी हैरान!

इस फिल्म का पिक्चराइजेशन पूर्णतः छत्तीसगढ़ में ही किया गया है। फिल्म मोला लव होगे एक ऐसे युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है जो पढ़ा लिखा है और उसके बावजूद उसकी जड़ें पूरी तरह से अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं। फिल्म में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, थ्रिल, सस्पेंस सभी कुछ है और फिल्म विशुद्ध रूप से पारिवारिक फिल्म है जिसे छत्तीसगढ़ की जनता अपने परिवार व बच्चों के साथ बैठकर आराम से देख सकती है। फिल्म 8 मई को छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख शहरों की टॉकीजों समेत सभी मल्टीप्लेक्स में एक साथ रिलीज होने वाली है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026