*जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा की मुख्य आतिथ्यता में श्रमिक दिवस पर ग्राम पंचायत बोकरेल में हुआ श्रमिकों का सम्मान…*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर 1 मई , शुक्रवार को सक्ती जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोकरेल के टाटा खरताल में श्रमिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास आयोजन में श्रमिकों का सम्मान किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत मालखरौदा के जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा रहे। इस विशेष समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत के नेतृत्व में किया गया। जिसमें नरेगा के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों को गमछा व श्री फल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंच गण, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, ग्राम के गणमान्य नागरिक व श्रमिक गण विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने मजदूरों का सम्मान करते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में श्रमिकों का योगदान अमूल्य है। फिर बात बरसात के दिनो में मूसलाधार बारिश के मध्य किड़कते- चमकते बिजलियों के बीच खेतों में काम करना हो या सदियों के दिनों में ठिठुरन भरी ठंड का मौसम हो या फिर गर्मी के दिनों में आग उगलती सूरज किरणों के सामने सीना ताने खड़े ये मजदूर अपनी मेहनत से राष्ट्र निर्माण के कार्यों में निरंतर लगे हुए है। आधुनिक भारत की तस्वीर उकेरने में इनका योगदान नकारा नहीं जा सकता।
ऐसे श्रमवीरों का सम्मान निश्चित रूप से होना चाहिए । जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा ने आगे कहा कि सरकार श्रमिकों की दशा सुधारने अनेक योजनाएं चला रही है। इन्हें उनका व्यापक रूप से लाभ मिले ऐसी कोशिशें हमारी होनी चाहिए। ग़ौरतलब हो कि 1 मई के दिन को दुनिया भर में लोग श्रमिक दिवस के रूप में मनाते हैं। इसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन् करना है।






