Chhattisgarh
कोरबा – युवक ने तालाब किनारे पेड़ में लगाई फांसी,पुलिस को दी गई सूचना
ओंकार यादव के साथ सुनील राजपूत की खबर

कोरबा – युवक ने तालाब किनारे पेड़ में लगाई फांसी,पुलिस को दी गई सूचना
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जपेली में आज गुरुवार की सुबह एक युवक का पेड़ में फांसी लगाकर लटका हुआ शव देखा गया। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मृतक की पहचान गांव में ही रहने वाले सोनू दास पिता संतोष दास उम्र लगभग 18 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक ने युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।






