अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष उमा संजय छापरिया एवं सचिव सीमा गुप्ता का राहौद/शिवरीनारायण दौरा

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रांतीय अध्यक्ष एवं सचिव ने हाल ही में राहौद और शिवरीनारायण शाखाओं का आत्मीय दौरा किया। इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना रहा। राहौद में प्रांतीय पदाधिकारियों का वहां की अध्यक्ष आशा अग्रवाल, सचिव एवम बबीता सिंघानिया द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर शाखा की सदस्यों द्वारा अत्यंत लजीज और पारंपरिक व्यंजनों के साथ अतिथियों का सत्कार किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
वहीं शिवरीनारायण शाखा की अध्यक्ष एवम प्रांतीय संबंधसमन्वय सह प्रमुख पिंकी नरनोलिया सचिन विनीत अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष राखी अग्रवाल द्वारा प्रांतीय पदाधिकारी को शबरी माता के मंदिर का दर्शन कराया गया, साथ ही गायत्री पीठ का भी उन्होंने दर्शन किया।
दौरे के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष उमा छपारिया ने ‘डिजिटल दक्ष’ नामक नए कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग है जहाँ हर महिला में तकनीक का ज्ञान अनिवार्य है। सभी महिलाओं से इस प्रोग्राम से जुड़ने का आह्वान किया गया ताकि वे डिजिटल रूप से सशक्त होकर समाज के साथ कदम से कदम मिला सकें।
सशक्तिकरण के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं जैसे सार्वजनिक और निजी स्थानों पर महिलाओं के लिए टॉयलेट की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।महिलाओं को अपने और परिवार के स्वास्थ्य के लिए पोषण युक्त खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई।
जांजगीर चांपा : पुलिस कार्यालय में जहर सेवन करने के मामले में कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही
आगामी मानसून को देखते हुए, प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता ने जल संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं को ‘रेन वॉटर हार्वेस्टिंग’ की तकनीक अपनाने और दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
प्रांतीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा”जब एक महिला सशक्त होती है, तो पूरा परिवार और समाज प्रगति करता है। डिजिटल दक्षता और पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत हैं।”






