Chhattisgarhछत्तीसगढ

जांजगीर चांपा : पुलिस कार्यालय में जहर सेवन करने के मामले में कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही

पूर्व में भी आरोपी द्वारा एक झूठा शिकायत के मामले जहर सेवन किया गया था

मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.04.2026 को लगभग 2:30 बजे दोपहर में एक व्यक्ति जिसका नाम टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू द्वारा पुलिस कार्यालय आया और जबरन पुलिस अधीक्षक के कक्ष में घुसने का प्रयास करने लगा जिसे वहां पर ड्यूटी में तैनात पुलिस स्टाफ के द्वारा मना किया गया परंतु आरोपी टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू के द्वारा वहां उपस्थित पुलिस स्टाफ के साथ विवाद कर जबरन धक्का देकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था। जिसे उपस्थित पुलिस स्टाफ के द्वारा रोका गया आरोपी की गतिविधि संदिग्ध लगने पर उसे चेक करने पर उसके पॉकेट में एक कीटनाशक दवा का खुला पैकेट मिला पूछताछ करने पर आरोपी टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू ने बताया कि वह कीटनाशक दवा का सेवन किया है और ऑफिस आया है जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को दिया गयाऔर आदेशानुसार आरोपी टिकेश्वर साहू को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया आरोपी टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू के द्वारा कार्यालयीन समय में कार्यालय में आकर शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जबरन बल का प्रयोग करके पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसने का प्रवेश किया गया और उसके द्वारा कीटनाशक दवा का उपयोग कर अपनी शिकायत पर कार्रवाई करने का जबरन दबाव बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। आरोपी टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 304/26 धारा – 221,232, 226 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Home Loan @ 7.45%

 

*प्रकरण में आरोपी* टिकेश्वर उर्फ टी आर साहू को आज पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

 

*उपरोक्त कार्रवाई* में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, उपनिरी. बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत, दिलीप सिंह, तोरन डहरिया का विशेष योगदान रहा

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026