व्हाइट हाउस हमले को लेकर बड़ा खुलासा, हमलावर की हिट लिस्ट से बाहर थे FBI डायरेक्टर काश पटेल; जानें किसे मारना चाहता था?

ह्वाइट हाउस के कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर पार्टी में गोलीबारी करने वाले हमलावर की चिट्ठी से बड़ा खुलासा हुआ है। उसने अपनी इस चिट्ठी में साफ लिख रखा था कि वह इस पार्टी में किन्हें-किन्हें निशाना बनाएगा। मगर हमलावर ने अपनी हिट लिस्ट से अमेरिका के एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल के नाम को बाहर रखा था।
IPL में कड़ा एक्शन: KKR के युवा स्टार पर गिरी गाज, आउट होने के बाद मैदान पर की थी ये हरकत
हमलावर ने सिर्फ काश पटेल को हिटलिस्ट से क्यों रखा बाहर?
ह्वाइट हाउस के हमलावर ने सिर्फ काश पटेल को ही अपनी हिटलिस्ट से बाहर क्यों रखा?…हमलावर एलन ने इस हमले से लगभग दस मिनट पहले अपने परिवार को भेजे गए मेनिफेस्टो में साफ बताया कि वह किन लोगों को निशाना बनाना चाहता था। हालांकि उसने इस लिस्ट से एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल को बाहर रखा था। मगर ऐसा क्यों था, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
ट्रंप की क्या थी प्लानिंग
शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दस साल बाद पहली बार इसमें शामिल हो रहे थे। ट्रंप ने बाद में खुद स्वीकार किया कि वे मीडिया पर तीखे हमले करने की तैयारी कर रहे थे। तभी गोली चल पड़ी। राष्ट्रपति, फर्स्ट लेडी, उप-राष्ट्रपति और कैबिनेट के अन्य सदस्यों को सीक्रेट सर्विस अधिकारियों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। 31 वर्षीय हमलावर कोल टॉमस एलन वाशिंगटन हिल्टन होटल में दो पिस्तौल और एक शॉटगन सहित तीन हथियार लेकर पहुंचा था। उसके पास सिर्फ हथियार नहीं, बल्कि एक विस्तृत योजना भी थी, जिसे उसने लिखकर रखा था।
ट्रंप प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी थे निशाना
हमलावर द्वारा अपने परिवार को भेजे गए मेनिफेस्टो में लिखा गया है कि वह किन्हें निशाना बनाएगा। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार यह हिट लिस्ट ट्रंप प्रशासन के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों से शुरू होकर नीचे तक गई थी, लेकिन एक नाम गायब था। एलन ने लिखा: “प्रशासन के अधिकारी (FBI डायरेक्टर कश पटेल को छोड़कर): वे टारगेट हैं, जिन्हें उच्चतम पद से लेकर निम्नतम पद तक प्राथमिकता दी गई है।”FBI डायरेक्टर कश पटेल को अपनी टारगेट लिस्ट से बाहर रखने का कारण एलन ने स्पष्ट नहीं किया।
“मैं वह नहीं जो दूसरा गाल आगे बढ़ा दूं”
मेनिफेस्टो में हमलावर ने हमले की अपनी वजह भी बताई। उसने लिखा:“दूसरा गाल आगे बढ़ाना तब होता है जब खुद पर अत्याचार हो रहा हो। मैं वह नहीं हूं, जिसे डिटेंशन कैंप में रखकर बलात्कार किया गया, मैं वह मछुआरा नहीं हूं, जिसे बिना मुकदमे के मार दिया गया… मैं वह स्कूली बच्चा नहीं हूं, जिसे उड़ा दिया गया, न वह भूखा बच्चा हूं, और न ही वह किशोरी हूं, जिसका इस प्रशासन के अपराधियों द्वारा शोषण किया गया। जब कोई दूसरा दबाया जा रहा हो तब दूसरा गाल आगे बढ़ाना ईसाई व्यवहार नहीं, बल्कि उसे अत्याचारी के अपराध में सहयोग करना है।”एलन ने अपनी योजना के बारे में भी लिखा, जिसमें उसने इस्तेमाल की जाने वाली गोली के प्रकार का जिक्र किया।
मैं रास्ते में मौजूद लोगों को पार करके अपने टारगेट पर पहुंच जाऊंगा
हमलावर ने लिखा:“कम से कम लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए मैं स्लग की जगह बकशॉट का इस्तेमाल करूंगा (क्योंकि दीवारों को कम भेदती है)। अगर जरूरी हुआ तो वहां मौजूद ज्यादातर लोगों को पार करके भी मैं अपने टारगेट तक पहुंच जाऊंगा (क्योंकि उन्होंने एक पेडोफाइल, बलात्कारी और देशद्रोही का भाषण सुनने के लिए आने का फैसला किया है और इसलिए वे सहयोगी हैं), लेकिन मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा।”पुलिस के अनुसार एलन सुरक्षा चौकी से भागा और वाशिंगटन हिल्टन के अंदर अधिकारियों के साथ गोलीबारी की। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट की अमेरिकी अटॉर्नी जीनाइन पिरो ने बताया कि एलन पर संघीय हथियार और हमले के आरोप लगाए जाएंगे। वह सोमवार को संघीय अदालत में पेश होगा। आगे और आरोप लगाए जा सकते हैं।






