Bhubaneswar Girls Hostel Rape Case: गर्ल्स हॉस्टल में छत्तीसगढ़ की MBA छात्रा के साथ शर्मनाक वारदात, 67 वर्षीय दुकानदार पर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar Girls Hostel Rape Case: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक गर्ल्स होस्टल में रह रही MBA की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया. आरोप है कि पास में किराना दुकान चलाने वाला 67 साल का एक व्यक्ति जबरन होस्टल में घुसा और वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह मामला इन्फो वैली थाना क्षेत्र के गंगापाड़ा इलाके का है. यहीं एक लेडीज हॉस्टल स्थित है, जिसमें अलग‑अलग राज्यों की छात्राएं पढ़ाई के लिए रहती हैं. उसी होस्टल में पीड़िता भी रहती है, जो MBA की छात्रा है और मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल को छात्रा अपने होस्टल के कमरे में अकेली थी. इसी दौरान पास में किराना दुकान चलाने वाला 67 वर्षीय दीपक प्रधान होस्टल में घुस आया. आरोप है कि उसने जबरन छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया.
तीजनबाई के निधन की अफवाह से हड़कंप… परिवार ने कहा- पंडवानी सम्राज्ञी पूरी तरह हैं स्वस्थ
हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने इन्फो वैली पुलिस स्टेशन पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस नंबर 140/26 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी. रविवार को पुलिस ने आरोपी दीपक प्रधान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है. वहीं आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और मामले में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी.






